ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इन आदतों के कारण व्यक्ति हो जाता है कंगाल

हर किसी की चाहत होती है कि वह सुख-समृद्धि के साथ रहें और कभी भी पैसों की तंगी का सामना न करना पड़ें। लेकिन कई बार अधिक मेहनत करने के बावजूद सफलता हासिल नहीं होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार व्यक्ति के द्वारा की गई कुछ आदतों के कारण भी तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है। ऐसे ही वास्तु शास्त्र में कुछ आदतों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

बिस्तर में बैठकर भोजन करना : कई लोगों की आदत होती हैं कि बिस्तर में बैठकर भोजन करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी बिस्तर में भेजकर भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। इसके साथ ही घर की सुख-शांति भंग हो जाती है, साथ ही घर में रहने वाले सदस्यों के बीच कर्ज भी बढ़ जाता है।

रसोई को न रखें ऐसा : कई लोगों की आदत होती हैं कि डिनर करने के बाद रसोईघर को ऐसे ही छोड़ देते हैं। न ही किचन साफ रखते हैं और सिंक में भी जूठे बर्तन छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जूठे बर्तन छोड़ने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। इसके साथ ही व्यक्ति को पैसों की तंगी के साथ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

मुख्य द्वार के पास कूड़ेदान रख देना : वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मुख्य द्वार से ही देवी-देवता घर के अंदर प्रवेश करते हैं। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे में मुख्य द्वार में कूड़ादान रखने से आपके पड़ोसियों से संबंध खराब होते हैं।

सूर्यास्त के बाद इन चीजों का दान करना : वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद किसी को भी दूध, दही, प्याज, नमक आदि का दान नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों को शाम के समय देने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में दरिद्रता वास करने लगती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.