ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमेठी से पैदल चलकर छतरपुर बागेश्वर धाम पहुंचेगा युवक, बेटियों ने कहा था- पापा मत पियो शराब

प्रयागराज: हाथ में राम नाम लिखा झंडा लेकर चल रहा युवक।मनीष पांडेय हाथों में राम नाम का झंडा लिए पदयात्रा पर निकले हैं। अमेठी से पैदल चलकर वह मध्यप्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्चर धाम पहुंचेगा। वहां बालाजी के सामने मत्था टेकेगा और खुद के शराब छाेड़ने की अर्जी लगाएगा। वह बुधवार को प्रयागराज पहुंचा। यहां विश्रामकर वह गुरुवार को फिर बागेश्वर धाम के लिए पैदल ही निकल पड़ा है। से बातचीत के दौरान मनीष ने बताया कि वह शराब का सेवन करने लगा था, जिससे वह आर्थिक रूप से तंगी में आ गया और परिवार चलाना मुश्किल हो गया। एक दिन उसकी दोनों बेटियां श्री और युवती ने कहा- पापा आप शराब पीना छोड़ दो नहीं तो हम सबका भविष्य खराब हो जाएगा। यही बात मनीष को लगी और उसने शराब पीना छोड़ दिया। यह संकल्प लेने के लिए बागेश्वर धाम जा रहा है।अमेठी में टिफिन सर्विस देता था युवकमनीष पांडेय के अमेटी के टीकरमाफी का रहने वाला है। उसके कृष्ण कांत पांडेय हैं। मनीष बताता है कि वह लुधियाना में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कोरोना महामारी के दौरान नौकरी छूट गई तो वह अमेठी में टिफिन सर्विस देने लगा। लेकिन कुछ गलत लोगों संगत में फंस गया और शराब पीने लगा था। इसके बाद उसका उसका सब काम धंधा बंद हो गया। पिछले कुछ दिनों से वह शराब से दूर हो गया है।बारिश हो या धूप नहीं थमेंगे पैरमनीष श्रीराम का नाम जपते हुए अपनी मंजिल की ओर पैदल ही बढ़ते जा रहा है। पीठ में एक बैग जिसमें दो कपड़े और पानी का बाेतल लेकर चल रहा है। रास्ते में कभी बारिश तो कभी धूप मिल रही लेकिन मनीष अपनी यात्रा जल्द से जल्द पूरा करने में लगा है। कहता है कि उसने प्रण किया है कि जिंदगी में कभी शराब नहीं पियेगा। वह बालाजी के दर पर मत्था टेकेगा और उनसे विनती करेगा कि उसका पूरा परिवार फिर पहले जैसा हो जाय।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.