ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रसपा नेता ने कार्यालय में घुस कर, पीटा, रिपोर्ट दर्ज

मैनपुरी, खाद्य सुरक्षा और औषधि कार्यालय में मंगलवार को प्रसपा नेता और साथियों ने वरिष्ठ सहायक से गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। आरोप है कि रिवाल्वर तानने के साथ ही गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। स्टाफ के लोगों ने किसी तरह से सहायक को बचाया। नेता अभिलेख फाड़ने के अलावा कुछ साथ भी ले गए। कोतवाली पुलिस ने आरोपी नेता व साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कलक्ट्रेट स्थित खाद्य सुरक्षा और औषधि में वरिष्ठ सहायक कार्यालय अरविंद नैयर कार्य कर रहे थे। आरोप है तभी गोपाल नगर निवासी प्रसपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष किशन दुबे अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गए। कार्य कर रहे वरिष्ठ सहायक को गालियां देते हुए गिराकर लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। हंगामा होता देख कार्यालय का स्टाफ भी आ गया। इस दौरान नेता ने अरविंद पर रिवाल्वर तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं, गला भी दबाया, किसी तरह से स्टाफ ने बचाया। इस दौरान प्रसपा नेता ने कार्यालय में रखे अभिलेख फाड़ दिए। वहीं, कुछ अभिलेख अपने साथ लेकर चले गए। उक्त घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वरिष्ठ सहायक की तहरीर पर प्रसपा नेता व साथियों के विरुद्ध जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।खाद्य सुरक्षा और औषधि कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.