ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

SP की अपील-झूठी बातों में आकर न उठाएं कोई कदम, पुलिस को सूचना देकर बुलाएं

हाथरस: पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने लोगों से अपील की हे कि बच्चा चोरी के संदर्भ में अफवाहों पर विश्वास करके कुछ असामाजिक तत्व कानून व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। ऐसे लोगों को जल्द पकड़ा जाएगा।उन्होंने अपील कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें, इन पर विश्वास करके कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न ले। इस संदर्भ में सभी थाना प्रभारियों एवं सभी पुलिस अधिकारियों को निर्दिष्ट किया गया है कि यदि अगर कहीं कोई सूचना मिलती है तो तत्काल इस पर संवेदनशीलता से कार्यवाही करें।थानों में हाे रही बैठकथाना स्तर पर गोष्ठियां व पीस कमेटी की मीटिंग कर ग्रामवासियों को विश्वस्त किया जा रहा है कि इस तरह की सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्राप्त अफवाहों पर ध्यान न दें तथा उन पर विश्वास न करे। यदि इस प्रकार की कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक को लेकर रहें सतर्कसोशल मीडिया प्लेटफार्म(व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, यू-टयूब, इंस्टाग्राम आदि) पर बच्चा चोरी के संबंध में झूठी अफवाह न फैलाये यह भी देख लें कि भ्रमित करने के लिए किसी दूसरे जिला, राज्य या देश की सामग्री भी शेयर की जा सकती है। ऐसी पोस्ट्स आदि पर ध्यान न दें। पुलिस अब अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार पुलिस सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी का जा रही है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.