ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री चौहान ने कचनार, गूलर और सप्तपर्णी के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में श्री बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कचनार, गूलर और सप्तपर्णी के पौधे लगाए।
राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्वश्री मनीष सोनकर, केशव सूर्यवंशी, आयुष सक्सेना, शिवम जाट, सुश्री नेत्रा सिन्हा और सुश्री श्रेया दास ने भी पौध-रोपण किया। छात्रों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को महाविद्यालय की पत्रिका सर्जना भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ में सोशल मीडिया के कार्य से जुड़े श्री तन्मय जैन की पुत्री सुश्री गाथा जैन ने अपने पांचवें जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। बेटी गाथा जैन की माता श्रीमती पूजा जैन और दादा-दादी श्री रविंद्र जैन तथा श्रीमती अनीता जैन भी पौध-रोपण में शामिल हुए।
राष्ट्रीय सेवा योजना, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास तथा उन्हें सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है। योजना में विद्यार्थियों द्वारा समाज में जागरूकता तथा पौधा-रोपण अभियान चलाया गया। संस्था द्वारा नशामुक्ति, ब्लड डोनेशन, निर्वाचन संबंधी जागरूकता और स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
पौधों का महत्व
आज लगाया गया कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। प्रकृति ने कई पेड़-पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। गूलर के फल अंजीर की तरह होते हैं, यह भी आयुर्वेद की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इस पौधे का उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.