ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भेल में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुरू

भेल में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में से एक भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने नई दिल्ली में स्थित अपने कॉरपोरेट कार्यालय के माध्यम से इंजीनियर ट्रेनी और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन किया है। कंपनी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार सिविल, मेकेनिकल, आइटी/कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, केमिकल और मेटलर्जी इंजीनियरिंग में कुल 120 इंजीनियर ट्रेनी की भर्ती की जानी है। इसी प्रकार, फाइनेंस और एचआर विभागों में कुल 30 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।

ऐसे में भेल कॉरपोरेट कार्यालय द्वारा विज्ञापित इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार भेल की आधिकारिक भर्ती पोर्टल, careers.bhel.in पर उपलब्ध कराए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भर्ती विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं और सीधे ऑनलाइन आवेदन पेज पर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। ऑनलाइन अप्लाई करते समय उम्मीदवारों को 800 रुपये का शुल्क देना होगा और इसका भुगतान वे ऑनलाइन माध्यमों से कर सकेंगे। दूसरी तरफ एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 300 रुपये ही है। आवेदन प्रक्रिया आज, 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 4 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.