ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आप विधायक अमानतुल्लाह खान का बिजनेस पार्टनर भी गिरफ्तार

नई दिल्ली। आप विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड चेयरमैन अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके बिजनेस पार्टनर हामिद अली (54) को भी अरेस्ट कर लिया।एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) द्वारा शुक्रवार को दो साल पुराने एक केस के सिलसिले में की गई छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से एक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए थे। एसीबी के दो इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के बयान पर जामिया नगर थाने में अलग से तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें से एक के आधार पर आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।दक्षिण पूर्वी जिले के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े दो साल पुराने मामले में एसीबी की टीम ने शुक्रवार को विधायक अमानतुल्लाह खान और उसके करीबी लोगों के यहां शुक्रवार को रेड की थी।बदसलूकी: एसीपी और स्टाफ से धक्का-मुक्की और गाली-गलौच की, बेसमेंट में बंधक बनायाएसीबी इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश और एसीपी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि वे टीम के साथ खजूरी रोड जोगाबाई एक्सटेंशन एरिया में दोपहर करीब तीन बजे आप विधायक के घर पहुंची। एसीबी अधिकारियों ने पहले खुद की पहचान दी और फिर घर की तलाशी लेने सम्बंधी अधिकृत कागजात दिखाया। इस दौरान विधायक की पत्नी और बेटा भी वहां आ गया। महिला ने अपने बेटे से कहा लोगों को जमा कर लो, देखते हैं ये कैसे घर की तलाशी लेते हैं।कुछ ही देर में मौके पर चालीस पचास लोग आ गए। इनमें पंद्रह बीस लोग स्टाफ के साथ गाली गलौच करने लगे। स्टाफ के साथ धक्का मुक्की भी की। इंस्पेक्टर के हाथ से केस से जुड़े कागजात भी छीन लिए। इसके बाद हम दोनों को कुछ लोगों की भीड़ जबरन 9 खजूरी रोड जोगाबाई एक्सटेंशन के बेसमेंट में ले गए। यहां इंस्पेक्टर और एसीपी को तकरीबन पंद्रह मिनट तक बंधक बनाकर रखा गया। कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला।विधायक को आदतन अपराधी का तमगा दे चुकी है पुलिसआप विधायक अमानतुल्लाह खान के पुराने अपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हें बैड करेक्टर (बीसी) तक का तमगा दे रखा है। मार्च के महीने में ही डीसीपी यह प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया था। इसे देखते हुए ही पुलिस ने उन्हें आदतन अपराधी तक घोषित कर रखा है। उनके ऊपर जमीन पर कब्जा करने, मारपीट, दंगा, धमकी देने आदि जैसे डेढ़ दर्जन अापराधिक मामले दर्ज हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.