ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मछुआरा समुदाय के लिए की गारंटियों’ की घोषणा

नई दिल्ली । गुजरात में सत्ता पाने की जुगत में जुटी कांग्रेस भी अब आम आदमी पार्टी (आप) की तरह चुनाव पूर्व ‘गारंटी’ देने लगी है। कांग्रेस ने गुजरात में सत्ता में आने पर पाकिस्तान की जेलों में बंद मछुआरों के परिवारों को तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता व 400 रुपये दैनिक भत्ता देने और जिन नौकाओं को पड़ोसी देश ने जब्त कर लिया है, उनके मालिकों को 50 लाख रुपये का पैकेज देने का शुक्रवार को वादा किया। भाजपा शासित गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाड़िया ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार रियायत खत्म करके और पाकिस्तान द्वारा हिरासत में लिए गए मछुआरों की रिहाई के लिए ठोस कदम नहीं उठाकर मछुआरा समुदाय के हितों के खिलाफ काम कर रही है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में मछली पकड़ने वाली नौकाओं में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल और डीजल पर उच्च सब्सिडी प्रदान करने के अलावा, नौका निर्माण के लिए एक सहकारी प्रणाली भी स्थापित की जाएगी। साथ ही पारंपरिक रूप से मछली पकड़ने वाले समुदायों के लिए झींगा पालन और अंतर्देशीय जल निकायों में मछली पकड़ने को प्राथमिकता दी जाएगी। मोढवाडिया ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनते ही मछुआरा समुदाय के लिए 27 साल पहले लागू की गई योजनाओं को पुनर्जीवित किया जाएगा। इसके अलावा राज्य को दोबारा देश का मत्स्य केंद्र बनाने के वादे के साथ मछुआरों के लिए 14 सूत्रीय संकल्प-गारंटी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमाओं के पास से गिरफ्तार किए गए मछुआरों को 6-12 महीने में जेलों से रिहा कर दिया जाता था, लेकिन अब दो-तीन साल बाद भी उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.