मकान मालकिन का चिट्टा ना बेचने पर बुजुर्ग महिला को नग्न कर निकाला बाहर
अमृतसर: चुन्नी से अपना शरीर ढक कर बैठी बुजुर्ग महिला।पंजाब के अमृतसर का एक और वीडियो सामने आया है। यह एक बुजुर्ग महिला का है, जिसे उसी की मकान मालकिन ने नग्न करके घर से बाहर निकाल दिया। देर रात महिला नग्न अवस्था में चुन्नी के साथ अपना शरीर ढक कर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़ित महिला इंसाफ के लिए पुलिस के पास पहुंची।घटना मोहकमपुरा एरिया की है। पीढ़ित महिला ने जानकारी दी कि वह बीते 2 सालों से मोहकमपुरा एरिया में किराए पर रह रही हैं। उनके घर की फाइनेंशियल कंडीशन ठीक नहीं है। कुछ दिन पहले ही मकान मालकिन जसपाल कौर उनके घर पहुंची और उन्हें मदद की पेशकश की। लेकिन इसके लिए ऑफर रखा कि वह उसका चिट्टा (हेरोइन) मार्केट में बेचे। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद से ही मालकिन उसे धमका रही थी।गोलियां मारने की देती थी धमकीपीड़िता ने बताया कि घर की मालकिन ने उसके बाद से धमकियां देना शुरू कर दिया। उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है, जिससे वह आए दिन गोलियां चलाने की बातें करती है। उसने उसी रिवाल्वर से उसे भी गोलियां मारने की धमकियां दी हैं।रात होते ही निकाल दिया घर सेपीड़िता ने बताया कि रात मालकिन घर आ गई और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। PCR में इसकी जानकारी दी। जब पुलिस नहीं आई तो वह चुन्नी से अपना शरीर ढक कर पुलिस थाने मोहकमपुरा पहुंच गई। जहां उसकी शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.