ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

FIR दर्ज हुई; युवक ने विरोध किया तो बोला- मैं पुलिस वाला हूं, मेरा क्या बिगाड़ लेगा तू

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में एक सब इंस्पेक्टर को अपनी गाड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से चलानी उस समय महंगी पड़ गई, जब बाइक सवार युवक को पीछे से उसने टक्कर मार दी। युवक ने विरोध किया तो सब इंस्पेक्टर ने अपना रौब दिखाते कहा कि मैं पुलिस वाला हूं, मेरा क्या बिगाड़ लेगा तू। आरोपी सब इंस्पेक्टर का नाम बलविन्द्र सिंह बताया जा रहा है, जो इस समय सदर चौकी में अपनी सेवाएं दे रहा है।हादसे के बाद हंगामा करते लोगों की फाइल फोटो।युवक की शिकायत पर सेक्टर 32, 33 थाना में मामला दर्जगांव मोहदीनपुर निवासी अनिल ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में काम करता है। शनिवार शाम को वह अपनी डयूटी खत्म करके अपने घर की तरफ की जा रहा था तो ग्रीन बेल्ट गुरुद्वारा के पास एक XUV 300 गाड़ी चालक ने उसकी मोटर साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने उसे उठाया और पुलिस को सूचना दी।सब इंस्पेक्टर पर शराब पीकर गाली गलौज करने का आरोपपीडित अनिल ने यह आरोप लगाया कि जब उसने उसकी बाइक को टक्कर मारने का विरोध किया तो आरोपी सब इंस्पेक्टर ने उसके साथ गाली गलौज की और जब उन्होंने डायल 112 की पुलिस टीम को बुलाया तो वह कहने लगा कि मैं पुलिस वाला हूं, मेरा क्या कर लेगा तू। वह नशे में था।लोगों को शांत करती पुलिस की फाइल फोटो।​​​​​​​सेक्टर 32, 33 थाना के SHO रामफल ने बताया कि शनिवार देर रात को अनिल नामक युवक की शिकायत उन्हें मिली। रविवार को युवक की शिकायत पर सब इंस्पेक्टर बलविन्दर सिंह के खिलाफ धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। युवक को हादसे में काफी चोटें लगी हैं। उसका इलाज करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सब इंस्पेक्टर पर शराब पी कर गाड़ी चलाने का आरोप युवक ने लगाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.