ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बैतूल में चौपाटी के अंदर वाहन ले जाने पर कटेंगे चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

बैतूल: सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश के बाद ट्रैफिक पुलिस ने नेहरू पार्क के पास स्थित चौपाटी को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। अब इस जोन में वाहन ले जाने पर ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करेगी। शहर के बीचों-बीच नेहरू पार्क के पास स्थित चौपाटी में पिछले लंबे समय से वाहन चालक अपने वाहन सड़क के दोनों ओर पार्किग कर देने से यातायात व्यवस्था दिनों दिन बिगड़ती ही जा रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा समिति जिला बैतूल द्वारा ट्रैफिक पुलिस को चौपाटी में यातायात व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे।चौपाटी में जहां दुकान के किनारे दोनों ओर अघोषित पार्किग बन गई थी। वहीं शरारती तत्वों, मनचलों द्वारा वाहन से स्टंट करने के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम से परेशान होना पड़ता था। खासकर महिलाओं, छोटी बच्चियों को छेड़छाड़ की घटनाओं का सामना भी करना पड़ता था। छुट्टी के दिन शाम के समय यहां लोगों की भीड़ होने के दौरान शरारती तत्व, मनचलों द्वारा बाइक पर स्टंट करने की शिकायतें भी पुलिस को मिलती रहती थी।यातायात थाना प्रभारी सूबेदार गजेंद्र केंद्र ने बताया कि इस समस्या को देखते हुए सड़क सुरक्षा समिति जिला बैतूल ने चौपाटी को नो-व्हीकल जोन घोषित करने के निर्देश दिए थे। जिसके लिए पुलिस द्वारा चौपाटी के पास ही सुव्यवस्थित पार्किग की सुविधा भी कर दी गई है। जिससे छोटे बच्चों खासकर परिवार सहित आने वाले लोगों को परेशान न होना पड़े। सूबेदार गजेंद्र केंद्र ने बताया कि टै्रफिक पुलिस द्वारा चौपाटी की यात्रा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आमजन को अपने वाहन नो-व्हीकल जोन में ना ले जाने की समझाइश भी दी जा रही है एवं ऐसा ना करने वालों पर चालानी कार्रवाई के साथ-साथ कठोर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.