SSP बोले- नहीं मिली दूसरी छात्राओं की वीडियो, केजरीवाल ने कहा कई वायरल
चंडीगढ़: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की वार्डन से बात करती छात्रा।चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक मामले में मोहाली के SSP विवेक शील ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस मामले में कहा है कि अभी तक की जांच में पुलिस को सिर्फ एक ही वीडियो मिला है। जबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इस मामले में कई छात्राओं के वीडियो वायरल होने की बात कही है।केजरीवाल का ट्वीट।केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपित्तजनक वीडियो रिकार्ड करके VIRAL किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियां को हिम्मत बंधाते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट।हाईलेवल की होगी जांच: मानपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि घटना दुखद है। बेटियां हमारी शान हैं। घटना की हाईलेवल जांच के पंजाब पुलिस को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।वीडियो न करें वायरल: वड़िंगपंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने पीड़ित लड़की मेरी बेटी और बहन है। आपकी भी बेटी और बहन है। यह ध्यान में रखते हुए वीडियो को वायरल करें। इस वायरल चेन को तोड़ना बेहद आवश्यक है।पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का ट्वीट।जिम्मेदार को मिले सख्त सजा: कैप्टनपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घटना को शर्मनाक बताया है। इस घटना को अंजाम देने वालों को उन्होंने सख्त सजा देने की बात कही है। बेटियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आशा प्रकट की कि पंजाब पुलिस इस मामले में दोषियों को पकड़ कर कठोर सजा दिलाने में उदाहरण पेश करेगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.