ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कल से होगी तर्पण शिव महापुराण कथा शुरू, हजारों की संख्या में श्रद्धालु हो रहे शामिल

अशोकनगर: अशोक नगर में आयोजित होने वाली तर्पण शिव महापुराण की कथा से एक दिन पहले कलश यात्रा निकाली गई। रविवार को 2 से शहर के हजारेश्वर मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। हजारों महिलाएं सिर पर कलश रखकर शहर के मुख्य चौक चौराहों से होते हुए कार वाले बालाजी मंदिर पहुंचे। जहां पर कलश यात्रा का समापन हुआ । कथावाचक के प्रदीप मिश्रा के पहुंचते ही हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे ।अशोक नगर में पहली बार से शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन नवीन कृषि उपज मंडी में होगा सोमवार से कथा प्रारंभ होगी । इससे पहले रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली । सांसद डॉक्टर के पी यादव शिव महापुराण को लेकर अपने सर पर रख कर आगे बढ़ते हुए गए, साथ ही उनकी पत्नी अनुराधा यादव कलश लेकर चले उनके आगे और उनके साथ में हजारों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए तार वाले बालाजी मंदिर पहुंची। कलश लिए हुए सभी महिलाएं पीली साड़ी पहन कर शामिल हुई।जगह-जगह पुष्प वर्षा कर की आरतीकलश यात्रा के दौरान शिव महापुराण की जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती की गई। शहर वासियों के द्वारा कलश यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर घंटों तक श्रद्धालु चलते रहे । कलश यात्रा में महाराष्ट्र से आए ढोल ताशे आकर्षण का केंद्र रहे।कल से होगी तर्पण शिव महापुराणअशोकनगर की भूमि को राजराजेश्वर की भूमि माना जाता है यहां पर भगवान राजराजेश्वर महादेव का मंदिर है। वहीं से कलश यात्रा निकाली गई थी और उन की नगरी में पहली बार से महापुराण का आयोजन होने जा रहा है। पितृपक्ष में पक्ष में आयोजन किया जा रहा है जो पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वालों के द्वारा किया जाएगा। कथा 19 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.