ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

SBI ने मोबाइल फंड ट्रांसफर पर SMS शुल्क किया माफ

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, बैंक ने मोबाइल फंड ट्रांसफर पर एसएमएस शुल्क माफ कर दिया है। एसबीआई (SBI) ने जानकारी दी है कि यूएसएसडी (USSD) सेवाओं का उपयोग करके  ग्राहक अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं।

SBI ने ट्वीट करते हुए लिखा मोबाइल फंड ट्रांसफर पर अब एसएमएस शुल्क माफ! ग्राहक अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं। बस *99# डायल करें और बैंकिंग सेवाओं का बिल्कुल मुफ्त लाभ उठाएं।  बैंक ने आगे कहा है कि ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें पैसे भेजने, रिक्वेस्ट मनी, अकाउंट बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट और यूपीआई पिन बदलना शामिल हैं।

इस सेवा के माध्यम से जिन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है उनमें शामिल हैं: पैसे भेजना, पैसे का अनुरोध करना, खाते की शेष राशि की जांच करना, मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करना और यूपीआई पिन बदलना। एसबीआई ने कहा कि उपयोगकर्ता अब यूएसएसडी सेवाओं का उपयोग करके बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं। इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा फीचर फोन रखने वालों को होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.