ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अंबेडकर चौक पर लगाने का बसपा ने किया विरोध, नगर परिषद कर्मियों ने उतारे

सिरसा: अंबेडकर चौक पर लगे होर्डिंग्स को उतारते नप कर्मी।हरियाणा के सिरसा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर आज CDLU में जनता दरबार लगाएंगे। शहर में उनके स्वागत में लगाए गए होर्डिंग्स लगाए गए हैं। रविवार सुबह अंबेडकर चौक पर बहुजन समाज के लोग इकट्‌ठा हुए और होर्डिंग्स हटाने की मांग करने लगे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर इन होर्डिंग्स को तुरंत नहीं हटवाया गया तो फिर प्रदर्शन होगा। सूचना पाकर नगर परिषद कर्मी मौके पर पहुंचे और होर्डिंग्स हटाने में लग गए।बसपा जिलाध्यक्ष भूषण लाल बरोड़ ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अंबेडकर चौक से कुछ दूरी पर आयोजित कार्यक्रम में आ रहे हैं। हम संविधान को मानने वाले लोग है। बाबा भीमराव अंबेडकर चौक को पोस्टर व होर्डिंग्स लगाकर ढक दिया जोकि ठीक नहीं है। इसका बहुजन समाज विरोध है। जबकि अन्य चौक पर किसी प्रकार का ऐसा कोई होर्डिंग्स नहीं है। चौक की सफाई भी होनी चाहिए।अम्बेडकर चौक पर लगे होर्डिंग्स को हटाते नप कर्मी।भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष कार्तिक मेहरा ने कहा कि बिना परमिशन के ये फ्लैक्स लगे हुए थे। भीम राव अंबेडकर चौक से ऐसी इन्हें नफरत है कि चौक को होर्डिंग्स व फ्लैक्स से ढक दिया। प्रशासन को कहना चाहेंगे कि बहुजन समाज को कमजोर न समझे, उन्हें पूरा सम्मान दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.