ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पर्यावरण संतुलन के लिये वृक्ष हैं महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वृक्ष, पर्यावरण-संतुलन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक वृक्ष न केवल मनुष्य को जीवन देता है, बल्कि उस पर जीव-जंतुओं, कीट-पतंगों का जीवन पलता है। पक्षियों का निवास होता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं हर दिन पौध-रोपण करते हैं। उन्होंने पौध-रोपण में सहभागिता कर रहे व्यक्तियों को बधाई दी और संस्था द्वारा किए गए आयोजन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने मध्यप्रदेश को पौध-रोपण कर प्रेरित किया है, वे एक दिन जावरा आ कर इस पहाड़ी पर पौध-रोपण देखेंगे और स्वयं भी पौधा-रोपण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार की सुबह रतलाम जिले में पौध-रोपण कार्यक्रम को जबलपुर से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
संस्था हार्टफुलनेस श्री राम चंद्र मिशन द्वारा रतलाम जिले के जावरा नगर से लगभग 6 किलोमीटर दूरस्थ 24वीं बटालियन की 6 हेक्टेयर पहाड़ी भूमि पर पौध-रोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री श्री चौहान वर्चुअली सम्मिलित हुए। संस्था हार्टफुलनेस के प्रमुख डॉ. कमलेश पटेल भी पौध-रोपण कार्यक्रम में हैदराबाद से वर्चुअली सम्मिलित हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.