ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद हेमू कलाणी एवं रास बिहारी बोस की पुण्य-तिथि पर किया नमन

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास सभा कक्ष में आज शहीद हेमू कलाणी एवं रास बिहारी बोस की पुण्य-तिथि पर माल्यार्पण कर नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अमर क्रांतिकारी हेमू कलाणी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में माँ भारती को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए आपने प्राणों की आहुति दे दी। आपका बलिदान पर देशवासियों को सदैव गर्व रहेगा।”

एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि “महान क्रांतिकारी नेता, आजाद हिंद फ़ौज के निर्माता एवं प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस जी की पुण्य-तिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। जापानी अधिकारियों को भारतीय राष्ट्रवादियों के साथ लाने और स्वतंत्रता आंदोलन को सक्रिय समर्थन दिलाने में बोस जी का योगदान अविस्मरणीय है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.