सारणी नपा का लिपिक सस्पेंड, जहां अटैच किया वहां भी उपस्थित नही
बैतूल: नगरीय निकाय चुनाव में लापरवाही बरतने पर एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। नगर पालिका सारणी के सीएमओ सीके मेश्राम ने बताया कि नगर पालिका में पदस्थ लिपिक सहायक ग्रेड3 जीएस पांडे की निर्वाचन अधिकारी के द्वारा टीवी, कम्प्यूटर सेल में ड्यूटी लगाई गई थी।ड्यूटी लगने के बाद जीएस पांडे ने अपने कर्तव्यों में घोर लापरवाही करते हुए ड्यूटी पर मौजूद नहीं हुए। जिसकी जानकारी मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। यह भी जानकारी मिली है कि निलंबन के दौरान शहरी विकास अभिकरण बैतूल में अटैच किया गया है। लेकिन वह वहां भी उपस्थित नहीं हो रहे हैं। बता दे की नगरीय निकाय चुनाव में लापरवाही बरतने का यह पहला मामला है। बैतूल में आगामी 27 सितम्बर को सारणी, आठनेर चिचोली नगर परिषद में पार्षद पद के लिए वोट डाले जाएंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.