ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सैकड़ों किसानों ने लघु सचिवालय मुख्य द्वार किया बंद, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

यमुनानगर: यमुनानगर में भारतीय किसान यूनियन के किसानोंं का रोष।हरियाणा के जिला यमुनानगर में लघु सचिवालय के मुख्य द्वार को बंद करते हुए भारतीय किसान यूनियन के रतन मान ग्रुप के सैकड़ों किसानों ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर के खिलाफ जमकर नारेबाजी। मीडिया से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि आज सैकड़ों साथी सुखदेव व उसके साथी को गिरफ्तारी से बचाने के लिए अपनी गिरफ्तारी देने आए हैंउनका कहना है कि सुखदेव सिंह को किसी भी कीमत पर गिरफ्तार नहीं होने देंगे उसके स्थान पर हर दिन 11 आदमी अपनी गिरफ्तारी देने के लिए सचिवालय पहुंचेंगे और ऐसे करके हरियाणा ही नहीं पूरे प्रदेश का किसान गिरफ्तार होने के लिए यमुनानगर पहुंचेगा । देखते ही भारतीय किसान यूनियन के किसान साथियों के साथ महिलाएं भी इस गिरफ्तारी आंदोलन में कूद पड़ी। और उन्होंने भी भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।किसान नेता रतन मान प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करते हुए।किसान साथी हरियाणा के शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कि कुछ लोग उनके पास जाकर जबरन सुखदेव व उसके साथी की गिरफ्तारी की जाने की सिफारिश कर रहे हैं । कि सुखदेव और उसके साथी को गिरफ्तार किया जाए हम यहां सरकार को बता देना चाहते हैं कि सुखदेव सिंह व उसके साथी को गिरफ्तार नहीं होने देंगे। चाहे हमें कुछ भी करना पड़े । भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों साथियों ने जिले लघु सचिवालय को तकरीबन 1 घंटे से अधिक समय तक सचिवालय के मुख्य द्वार को पूरी तरह से बंद कर दिया । और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।प्रशासन ने मानी किसानों की मांगमौके की स्थिति को संभालते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस विभाग के DSP राजीव और DSP प्रमोद किसानों के बीच आए और उनको समझाने बुझाने में लग गए कड़ी मशक्कत के बाद किसानों के बीच आकर SDM सुशील कुमार और DSP राजीव ने किसानों को आश्वासन दिया, सुखदेव और उसके साथी पर जो पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था उसको 15 दिनों के अंदर अंदर कैंसिल कर दिया जाएगा। मुकदमे को कैंसिल नही किया गया तो किसान गिरफ्तारी होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.