ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंगोलियाई पहलवान से हार पर हुई आलोचना से विनेश फोगाट निराश

विश्व चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने दो पदक अपने नाम किए हैं। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 12 पहलवानों ने भाग लिया था और सभी ने पदक जीते थे, लेकिन विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। कांस्य पदक जीतने वाली विनेश फोगाट को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, रेपचेज राउंड में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।क्वालिफाइंग राउंड में विनेश को मंगोलिया की खुलन बटखुयाग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यह मैच वह 0-7 के अंतर से हार गई थीं। इसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। अब विनेश ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा है कि वह एथलीट हैं, रोबोट नहीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों से लगातार मेहनत करते रहने के लिए कहा है, ताकि आलोचना की यह परंपरा खत्म हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.