ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दबंगों से परेशान दलित बुजुर्ग ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर थाना क्षेत्र में दबंगों से परेशान होकर एक दलित बुजुर्ग ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग ने जहर 3 दिन पहले कीटनाशक खाया था। उसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव से लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग को लेकर सादुलशहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी के आगे में धरना दे दिया है। पुलिस ग्रामीणों से समझाइश करने में जुटी है। लेकिन अभी तक मामले का सुलटारा नहीं हुआ है। मृतक का आरोप था कि दबंग बेटी पर गंदी नजर रखते हैं।  पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने वाला बुजुर्ग ओमप्रकाश मेघवाल सादुलशहर थाना इलाके गांव चमार खेड़ा का रहने वाला था। उसने तीन दिन पहले कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस परिजन उसे इलाज के लिये श्रीगंगानगर लाये। ओमप्रकाश को श्रीगंगानगर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है कि इस मामले में ओमप्रकाश का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बुजुर्ग ने गांव के ही दो युवक सहित तीन लोगों पर उसकी नाबालिग बेटी पर गंदी नजर रखने और जबरन शादी कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उसने इससे तंग आकर कीटनाशक खाने की बात कही है। यह बात सामने आने पर परिजन और ग्रामीण भड़क गये। वे सादुलशहर में पुलिस कार्रवाई करने की बात को कहकर शव को वहां ले गये।  वहां उन्होंने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने सादुलशहर थानाधिकारी सहित अन्य दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने, आत्महत्या के लिये उकसाने वाले तीनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। बहरहाल धरना जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.