तीसरी आंख से देखता हूं धरती की लीला, पुलिस बोली मानसिक रूप से बीमार
जौनपुर: जौनपुर के योगेंद्र यादव का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। योगेंद्र कह रहे कि अमेरिका ने पाताल लोक पर कब्जा कर लिया है।जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक पुलिस के सामने अजीबोगरीब बात करता नजर आ रहा है। पुलिस को उसने बताया कि हमला होने वाला है। हमला होने की बात सुनकर पुलिस चौंक उठती है। युवक द्वारा कहा जाता है कि धरती के नीचे पाताल लोक है जिस पर अमेरिका हमला कर रहा है। वह कहता है कि अमेरिका ने पाताल लोक पर कब्जा कर लिया है। हालांकि अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर संजय कुमार ने युवक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है।जौनपुर का है वायरल वीडियोवीडियो जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। शख्स की पहचान योगेंद्र यादव के रूप में की गई है। वह शाहगंज के ताखा पश्चिम इलाके का निवासी है। युवक आधी रात को कोतवाली थाने में पहुंच जाता है। शाहगंज कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों को कहता है कि हमला होने वाला है। हमले की बात सुनकर पुलिसकर्मी चौंक उठता है।धरती के अंदर जाने की शक्तियां हैंयोगेंद्र पुलिसकर्मी से कहता है कि धरती के नीचे पाताल लोक है। पाताल लोक पर विदेशी अमेरिका ने हमला कर दिया है। अमेरिका वहां पर कब्जा कर रहा है। वह कहता है कि उसके पास धरती के अंदर जाने की भी शक्तियां हैं। मैं जब आंख बंद करते हो तो मुझे विश्व की सारी चीजें दिखाई देने लगती हैं। मेरी तीसरी आंख हमेशा खुली रहती है। धरती पर हो रही सभी लीला को मैं देख रहा हूं। वायरल वीडियो में योगेंद्र कहता है कि जब वह चलता है तो धरती के नीचे से मनरूपी चीज निकल कर उसका पैर काट देती है।न जाने कितनी बार जिंदा और कितनी बार मरता हूंवीडियो में दूसरा शख्स यह कहते हुए नजर आ रहा है कि हम पुलिसकर्मी धरती पर ही जा सकते हैं। अगर धरती पर कहीं अपराध हो रहा है तो उसके बारे में बताएं। पुलिसकर्मी आगे कहता है कि पुलिस वालों को भ्रम में ना डालें। योगेंद्र कहता है कि दिन में न जाने कितनी बार मैं मरता हूं और न जाने कितनी बार जिंदा हो जाता हूं। पुलिसवाला आसपास खड़े हुए आदमी से पूछता है क्या यह शख्स सही कह रहा है। योगेंद्र बताते हैं कि हमने इन लोगों को कुछ दिन पहले जानकारी दे दी थी।मानसिक रूप से है बीमारपूरे मामले के बारे में बताते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर संजय कुमार कहते हैं कि मामला शाहगंज कोतवाली का है। वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम योगेंद्र यादव है। उन्होंने बताया कि घरवालों से बातचीत के दौरान यह बात सामने आई है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। उन्होंने बताया कि योगेंद्र की पत्नी और 4 लड़के और 2 लड़कियां हैं। परिजनों की तरफ से जानकारी दी गई है कि योगेंद्र का इलाज कराया जा रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.