ओला 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में
ओला ने सोमवार को कर्मचारियों को बाहर निकाले जाने की खबरों पर मुहर लगाते हुए कहा है कि यह कंपनी के लार्जर रिस्ट्रक्चरिंग कवायद का हिस्सा है।राइडिंग सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ओला में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी हो रही है। कंपनी अपने दो हजार इंजीनियरों की टीम में से दस प्रतिशत यानी करीब 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारियों में जुट गई है। जानकारों के मुताबिक प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी की ओर नोटिस भेजा जाना शुरू किया जा चुका है। ओला ने सोमवार को कर्मचारियों को बाहर निकाले जाने की खबरों पर मुहर लगाते हुए कहा है कि यह कंपनी के लार्जर रिस्ट्रक्चरिंग कवायद का हिस्सा है। कंपनी ने कहा है कि सिर्फ 200 इंजीनियरों को बाहर निकाला जा रहा है, इनमें कुछ सॉफ्टवेयर वर्टिकल से जुड़े कर्मचारी हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.