ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कस्टडी में संविदाकर्मी की मौत के आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग, हड़ताल का ऐलान

गोंडा: गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों पुलिस कस्टडी में हुई संविदा कर्मी देव नारायण यादव की मौत के मामले में सम्मिलित सभी दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और एफआईआर दर्ज होने के बाद भी मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।अपने साथी की मौत पर नाराज बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने जिला बिजली निगम के जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।नाराज विद्युत कर्मचारियों की मांग है कि संविदा कर्मी की ड्यूटी के दौरान थाने में बुलाकर मारने में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर 302 के तहत मुकदमा लिखा गया और पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए और उनके वेतन से काटकर 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। नहीं तो यह प्रदर्शन और विरोध चलती रहेगी।कल सस्पेंड हुए थे 8 पुलिसकर्मीबीते दिनों पुलिस कस्टडी में विद्युत कर्मी देवा यादव की मौत हो गई थी। जिसके बाद जमकर बवाल और तोड़फोड़ हुई थी। पुलिस ने इसमें कुछ विद्युत कर्मचारियों पर भी एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक ने पहले ही प्रभारी निरीक्षक और एसओजी प्रभारी को सस्पेंड करते हुए 302 का मुकदमा लिखवा दिया था। कल 8 और संलिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करके उन को सस्पेंड कर दिया गया है।बिजलीकर्मियों की तरफ से सौंपा गया मांगपत्र।बोले- बर्खास्तगी पर बंद शांत होगा गुस्साप्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस लगातार धमकी दे रही है कि वहां मुकदमा लिखा गया है। अब आंदोलन खत्म करो। मध्यांचल विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी प्रवीन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हम लोगों ने पहले ही एक मांग पत्र अधिकारियों को भेज दिया था लेकिन उसके बाद भी हम लोगों की मांग नहीं मानी गई, जिसके बाद आज हम लोगों ने धरना शुरू किया है। कल हम लोग कार्य बहिष्कार करके पूर्ण रूप से धरने पर बैठेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.