ट्रक को कार ने मारी टक्कर, हादसे में 2 की मौत
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर रविवार देर रात ग्राम गुमगा के पास मिनी ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि सड़क पर खड़े ट्रक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही एक महिला समेत 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने बताया कि कार में 4 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं। वे ग्राम तारा के रहने वाले हैं। चारों किसी काम से अंबिकापुर गए थे और देर रात कार से अपने घर तारा लौट रहे थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.