ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस की दमनकारी नीतियों की निंदा, रेल शहीदकर्मियाें को दी श्रद्धांजलि

फरीदाबाद: शाखा कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करते रेल कर्मचारी।ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन की शाखा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 54 साल पहले पठानकोट रेलवे स्टेशन पर पुलिस की गोलीबारी में मारे गए रेल शहीदकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई और पुलिस की दमनकारी नीतियों की निंदा की गई।यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि 19 सितंबर 1968 को पठानकोट में शांतिपूर्वक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने वाले रेल कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा गोली चलाने की घटना रेलवे इतिहास में एक कलंक जैसा है। उनका आंदोलन मिनिमम वेज, महंगाई भत्ता और काम के घंटे तय करने की की जा रही थी। लेकिन वहां के प्रशासन ने रेलकर्मियांे मानवाधिकार का दमन कर दिया। जिसमें पांच रेलकर्मी शहीद हो गए। यूनियन पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में दिल्ली मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, शाखा मंत्री देवेेंद्र सिंह, अमित चौधरी, आरएस मीणा, संजीत कुमार, कुमार घनश्याम, संजय राघव, बादल चपराना, नवदीप कुमार समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.