गालीबाज आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त के खिलाफ लामबंद हुआ जाट समाज, एफआईआर दर्ज करने की मांग
फरीदाबाद: पश्चिमी यूपी के सात थानों में एफआईआर दर्ज करने के लिए समाज ने दी शिकायत।गालीबाज आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त के खिलाफ जाट समाज लामबंद हो गया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। समाज के लोगों ने कई थानों में शिकायत भी दे दी है। उधर आरोपी अधिकारी के ऑडियो की वाइस सैंपल की जांच शुरू कर दी गई है। अभी इसकी प्रारंभिक जांच वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। इस मामले में आरपीएफ का कोई अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है।जाट महासभा द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत, एफआईआर दर्ज करने की मांगबता दें कि पिछले दिनों आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें उक्त अधिकारी एक मुलाजिम पर मंथली वसूलने और उन तक पहुंचाने का दबाव बना रहा है। आॅडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ के उच्चाधिकारी हरकत मेें आ गए और मामले को दबाने में जुट गए। हांलाकि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर सिंकदराबाद ट्रेनिंग सेंटर भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर अधिकारी द्वारा जाट समाज को गाली िदए जाने के बाद लोगों के आक्रोश है। पश्चिमी यूपी के विभिन्न जाट संगठनों ने अलीगढ़, मोदीनगर, मेरठ, दो घट, बड़ौत, छपरौली, नारनौद आदि के थानो में शिकायत देकर अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.