ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गृह क्लेश को दूर करते हैं ये 5 फेंगशुई टिप्स

फेंगशुई शास्त्र का संबंध चीनी वास्तु शास्त्र से है। यह पृथ्वी, जल, अग्नि और धातु पर आधारित है। फेंगशुई के आइटम को घर पर न केवल सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बल्कि इन्हें सही तरीके से लगाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है। घर पर सुख-शांति व समृद्धि का आगमन होता है। जानें फेंगशुई के आसान उपाय-

क्रिस्टल पिरामिड- क्रिस्टल पिरामिड फेंगशुई का एक बेहद शुभ उत्पाद माना गया है। कहते हैं कि ये वास्तु दोष को समाप्त कर घर में सकारात्मक ऊर्जा को खींचता है। मान्यता के अनुसार, पिरामिड को उत्तर-पूर्व या पूजा स्थान पर लगाना शुभ माना गया है।

तीन सिक्के- घर के मुख्य दरवाजे पर तीन पुराने सिक्कों को लटकाने से सुख-संपदा आती है। मान्यता है इन सिक्कों को लाल रिबन में बांध कर मुख्य दरवाजे पर लटकाना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि सिक्के घर के अंदर की ओर होनी चाहिए न कि बाहर की ओर।

बांस का पौधा- फेंगशुई के अनुसार, बांस का पौधा लगाने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि व तरक्की आती है। कहते हैं कि समय के साथ पौधा जितना बढ़ता है, उतनी ही जातक को तरक्की हासिल होती है।

चीनी मेंढक- चीन में मेंढक को धन की देवी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि फेंगशुई का मेंढक खास होता है। इसके तीन पैर होते हैं और मुंह में एक सिक्का दबा होता है। इस मेंढक को हमेशा घर के बाहर रखा जाता है।

विंड चाइम- चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे पर छोटी-छोटी घंटी लटकाने पर घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा आती है। मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर का गृहक्लेश खत्म होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.