ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हाथ पर डंडा मारकर बाइक से गिराया, पैसों से भरा बैग लेकर हुए फरार

हापुड़: हापुड़ में मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने बैंक के रिटेलर से 9.50 लाख रुपए से भरा थैला लूट लिया। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।मंगलवार की रात फिनो पेमेंट बैंक के रिटेलर इकबाल मेहंदी बाइक पर सवार होकर कैश लेकर जा रहा था। वह कपूरपुर इलाके में बुलंदशहर बॉर्डर पर पहुंचा था। उसी समय दो बाइकों पर सवार होकर बदमाश आए। बदमाशों ने रिटेलर के हाथ पर डंडा मारकर बाइक से गिरा दिया। इसके बाद बदमाश नोटों से भरा बैग छीनने के बाद मौके से भाग खड़े हुए।बैग में लगभग 9.50 लाख रुपए थेपीड़ित ने लूट की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में लगभग 9.50 लाख रुपए थे। ये रकम वह वह अलग-अलग इलाके से इकठ्ठा कर ला रहा था। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस की छह टीमों का गठनबदमाशों को काफी तलाश किया गया। लेकिन सुराग नहीं मिला। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमों का गठन किया गया है। एएसपी मुकेश मिश्रा ने बताया कि बदमाशो की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 6 टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.