ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।

एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10.20 बजे राजू श्रीवास्तव ने आखिरी सांस ली राजू श्रीवास्तव के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सांसद रवि किशन, समेत तमाम नेताओं और फ़िल्मी हस्तियों ने गहरा शोक जताया है राजू श्रीवास्तव ने कानपुर जैसे शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपने पैर जमाए और स्टैंडअप कॉमेडी के वे किंग माने जाते थे उनके निधन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपूरणीय क्षति बताया है राजू श्रीवास्तव यूपी फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी थे

25 दिसंबर 1963 को कानपुर में जन्मे राजू श्रीवास्तव 1993 से हास्य की दुनिया में काम कर रहे थे। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव  ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉबे टू गोवा’ और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ में एक्टिंग की। राजू श्रीवास्तव ने ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में भी भाग लिया था। राजू ने कॉमेडी की दुनिया में अपना एक अलग ही नाम कमाया था और घर घर से प्यार जीता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.