ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बस और ट्रक आमने-सामने से भिड़े, दर्जन भर यात्रियों को आई चोट

सीधी ।  आज यहां यात्री बस और ट्रक आमने-सामने से भिड़ गए। इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोग जख्मी हो गए, जिनका नजदीकी अस्पताल में उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक बहरी थाने के पास सीधी से बनारस जा रही बस और सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसमें बस में बैठे दर्जनभर से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से सामने से क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को बहरी से सीधी अस्पताल रेफर किया गया है। बहरी पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है। घटना पटना बहरी बाजार के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। सुबह-सुबह हुई इस घटना में बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस और ट्रक के चालकों की स्थिति के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर किसकी गल्ती से यह हादसा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.