ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्‍कूली बच्‍चों की गुहार, कलेक्टर साहब गांव की सड़क बनवा दीजिए, बारिश में होती है परेशानी

छिंदवाड़ा। जिले की अमरवाड़ा तहसील के केकड़ा गांव में अध्ययन कर रहे छात्रों ने खिरेटी, केकड़ा सड़क बनाने की मांग की है। मंगलवार को जनसुनवाई में स्कूल ड्रेस में छात्र कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए, उन्होंने अपने पालकों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन देकर गांव में सड़क बनाने की मांग की। इस दौरान तहसीलदार अजय भूषण शुक्ला ने उन्हे जल्द से जल्द सडक़ बनाने का आश्वासन भी दिया। अमरवाड़ा के ग्राम केकड़ा से खिरेटी मार्ग देश की आजादी के बाद से आज तक पक्का नहीं हुआ है। सडक़ से रोजाना ग्रामीण और 100 से 150 स्कूली बच्चे आवागमन करते है, ऐसे में सडक़ खराब रहने से उन्हे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में रास्ते में कीचड़ भी जमा हो गया है, वहीं जहां-तहां पानी भी भरा है। कीचड़ भरे मार्ग को पार करते करते स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि स्कूल जाने के दौरान कुछ छात्र छात्राओं की ड्रैस तक खराब हो जाती है, ऐसे में उन्हे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन्ही समस्याओं को लेकर ग्रामीणों के साथ लगभग 100 से 150 बच्चे कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और जल्‍द से जल्‍द सडक़ बनाने की मांग रखी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.