ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र कांग्रेस ने राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया

मुंबई । महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। कांग्रेस के एक बयान में बताया गया है कि इसी तरह का प्रस्ताव मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी (एमआरसीसी) ने भी एक अलग बैठक में पारित किया। यह प्रस्ताव ऐसे समय पर पारित किया गया, जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अगले कुछ दिनों में अधिसूचना जारी होने वाली है। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय नेता हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार की ‘जनविरोधी नीतियों’’ का मुखर तरीके से विरोध कर रहे हैं। दक्षिण मुंबई के वाई बी चव्हाण सेंटर में एमपीसीसी के 553 प्रतिनिधियों की हुई बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। कांग्रेस की राजस्थान और छत्तीसगढ़ की इकाइयों ने भी राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। कांग्रेस की केवल इन दो राज्यों में ही अपने बल पर सरकार है।
कांग्रेस की गुजरात इकाई ने भी रविवार को राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग की थी। पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रस्ताव राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने पेश किया, जिसका अनुमोदन नसीम खान और चंद्रकांत हनडोरे सहित विभिन्न वरिष्ठ नेताओं ने किया और प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को राज्य इकाई के अध्यक्ष, पदाधिकारियों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रतिनिधियों को नियुक्त करने के लिए अधिकृत करने का प्रावधान है। इस प्रस्ताव का कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने अनुमोदन किया और सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
बयान के मुताबिक, यह बैठक संगठन चुनाव के लिए नियुक्त प्रदेश निर्वाचन अधिकारी पल्लम राजू, राज्य केलिये पार्टी प्रभारी एच के पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण और पटोले की मौजूदगी में हुई। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे। मुंबई के 296 प्रतिनिधियों की अलग से बैठक निर्वाचन अधिकारी किरण चौधरी और राज्य प्रभारी एच के पाटिल की उपस्थिति में हुई। राहुल गांधी को अध्यक्ष नामित करने का प्रस्ताव मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरणजीत सिंह सापरा ने पेश किया और अनुमोदन कांग्रेस की मुंबई इकाई के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने किया। कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष भाई जगताप ने प्रस्ताव पेश किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष को संगठन से जुड़े सभी फैसले लेने के लिए अधिकृत किया गया। इस प्रस्ताव को मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने अनुमोदित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.