ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिंगरौली जिले के 33 नेटवर्क विहीन गांवों को 4G कनेक्टिविटी देगा BSNL

सिंगरौली: सिंगरौली जिले के नेटवर्कविहीन गांवों में अब मोबाइल से बात करना आसान होगा। क्योंकि अब अब जिले के 33 नेटवर्कविहीन गाँवो में 4G कनेक्टिविटी की सेवा देने जा रहा है । इसके लिये सर्वे का काम कम्पलीट हो चुका है । अब जल्द ही 33 गाँवो में 4G की सेवा चालू हो जाएगी।इस गांव में लगेंगे BSNL के 4G टावरसिंगरौली जिले के 33 गांवों को प्रथम चरण में लिया गया है। इसमें सबसे ज्यादा चितरंगी और फिर देवसर के गांव शामिल हैं। इसके अलावा माड़ा, सिंगरौली व सरई तहसील के भी नेटवर्कविहीन गांवों को लिया गया है। इसी प्रकार माड़ा तहसील के महदेवा टोला में, सरई तहसील के करमा टोला, लदबई व मदरईच में टॉवर लगाया जाएगा।चितरंगी के अमसी, बगदा, भितरी, बोदरहवा, डेर, घुमाडांड, दुरदुरा, घोदर, गिदउहा, गुलरिहा, खैरछन, माझीगांव, मोहगढ़ी, नैकहवा, पिपरवा टोला, रेडी, सुधा शामिल है। जबकि देवसर तहसील के भलुही टोला, भटौला, बिरछी, चौराडांड, खैराखूटा व परमा में फोरजी नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए टॉवर लगाए जाएंगे।4जी नेटवर्क के लिए सिंगरौली तहसील के चूडचुड़िया, देवरी कला, गुंघवा, करकोटा, मुड़वनिया टोला व पलहवा गांव में टावर लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। सर्वे कार्य अभी एक दिन पहले पूरा किया गया है।सिंगरौली में चितरंगी तक मिलेगा नेटवर्कवर्तमान में चितरंगी सहित दूरस्थ अंचल के एक बड़े इलाके में मोबाइल नेटवर्क नहीं है। चितरंगी व देवसर तहसील के कई गांवों में आज भी मोबाइल सेवा नहीं है। चुनाव के दौरान भी इन गांवों को नेटवर्क के मामले में शैडो एरिया में शामिल कर समानान्तर व्यवस्था करनी पड़ती है, लेकिन बीएसएनएल की इस पहल के बाद चितरंगी व देवसर के दूरस्थ गांवों में निर्बाध मोबाइल नेटवर्क मिलेगा। वहीं शैडो एरिया भी खत्म हो जाएंगे।वहीं आरपी साहू, एसडीओ बीएसएनएल सिंगरौली ने बताया कि 4जी नेटवर्क की सुविधा देने के लिए नेटवर्क विहीन गांवों को चिह्नित किया गया है। अब गांवों में टॉवर लगाने के लिए जमीन मुहैया कराने सहित अन्य व्यवस्था को लेकर कार्य शुरू किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.