ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

2 हफ्ते पहले आया था LPU; सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत का जिम्मेदार प्रशाद कृष्ण

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में आत्महत्या करने वाले छात्र का सुसाइड नोट सामने आ गया है। छात्र ने अपनी मौत के लिए NIT कालीकट के एक प्रोफेसर को दोषी ठहराया है। मृतक का अभी 2 हफ्ते पहले ही लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दाखिला हुआ था और वह हॉस्टल में सेटल होने की कोशिश में था।हॉस्टल के कमरे से मिला सुसाइड नोटइससे पहले वह NIT कालीकट में दो साल से पढ़ रहा था, जहां पर प्रोफेसर ने उसे प्रताड़ित किया और कॉलेज छोड़ने के लिए मजबूर किया था। वह कॉलेज छोड़कर आ गया था, लेकिन परेशान था और परेशानी के चलते ही उसने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली।केरल निवासी बैचलर ऑफ डिजाइनिंग के छात्र इजिन एस दिलीप कुमार ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत के लिए सीधे तौर पर NIT कालीकट के प्रोफेसर प्रशाद कृष्णा जिम्मेदार है। उन्होंने मुझे भावनात्मक रूप से जोड़-तोड़ करके गलत ठहराया। मुझे अपने फैसले को लेकर बहुत ज्यादा पछतावा है। मुझे क्षमा करें, शायद मैं सबके लिए बोझ बन रहा हूं।पता चला है कि NIT कालीकट में इजिन एस दिलीप कुमार का कोई विवाद हो गया था। वहां पर इजिन दूसरे वर्ष का छात्र था। NIT कालीकट में इजिन के प्रोफेसर प्रशाद कृष्णा ने उसे NIT छोड़ने के लिए मजबूर किया था। 2 साल बर्बाद होने के बाद इजिन ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में फर्स्ट इयर में एडमिशन लिया थी। अपने दो साल बर्बाद होने और NIT कालीकट से निकाले जाने पर वह तनाव में था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.