ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खराब फसलों और लंपी बीमारी से मरे पशुओं पर मांगा मुआवजा; डीसी को ज्ञापन

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में बुधवार को किसानों ने अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर धान (जीरी), गन्ना की खराब फसलों की गिरदावरी जल्द कराने की मांग की। साथ ही लंपी बीमारी से मरने वाले पशुओं के मालिकों को मुआवजा देने को लेकर अनाज मंडी जगाधरी में प्रदर्शन किया गया। बाद में किसान नेताओं ने डीसी को ज्ञापन सौंपा।किसानों ने ज्ञापन में डीसी के सामने कई मांगे रखी हैं। इनमें बारिश से खराब फसलों की गिरदावरी करवाकर नुकसान आंकलन करने, प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ कम से कम 60 हजार रुपए के हिसाब से मुआवजा देने, किसानों को डीजल सस्ते रेट पर देने, किसानों को कर्जा मुक्त करने, लंपी बीमारी से मृत पशुओं का सर्वे करवाकर पशु पालकों को मुआवजे का भुगतान जल्दी से जल्दी किए जाने की मांग की गई।डीसी को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।लघु सचिवालय में अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष जरनैल सिंह सांगवान ने कहा कि मंडी आढ़तियों की मांगों के बारे मे भी सरकार बातचीत से जल्दी से जल्दी समाधान किया जाए। ताकि मंडी में अनाज की खरीद शुरू हो सके। मंडियों में 25 सितंबर से धान की खरीद सुनिश्चित की जाए।अखिल भारतीय किसान सभा व किसान सभा हरियाणा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल में शामिल जरनैल सिंह सांगवान, धर्मपाल सिंह चौहान, गुरभजनसिंह, महीपाल चमरोडी, मानसिंह पंजेटा और संजू चमरौडी ने डीसी को बतायाक किसान के जिन खेतों में फसल बर्बाद हो गई है, वहां पर ट्रैक्टर चलाकर अगली तैयारी में लग गए हैं। इसलिए सर्वे जल्दी करवाया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.