ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत विरोधी यूट्बूय चैनलों पर केंद्र की कार्रवाई, 35 चैनल किए गए बैन

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत और भारत के महत्वपूर्ण लोगों के विरुद्ध विषाक्त दुष्प्रचार करने वाले 35 यू-ट्यूब आधारित समाचार चैनलों, दो वेबसाइटों और पांच अन्य सोशल मीडिया एकाउंट पर रोक लगा दी है। ये सभी पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे। सूचना प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि देश की खुफिया एजेंसियों से कल प्राप्त इनपुट पर त्वरित कारर्वाई करते हुए 35 यूट्यूब चैनलों, दो वेबसाइटों, दो ट्विटर अकाउंट, दो इंस्टाग्राम अकाउंट और एक फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करने के आदेश कल शाम ही जारी कर दिये थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संचालित करने वाली संस्थाएं उन्हें ब्लॉक करने की कारर्वाई कर रहीं हैं।

चंद्रा ने कहा कि इन 35 यू-ट्यूब खातों की कुल ग्राहक संख्या एक करोड़ 21 लाख से अधिक थी और उनके वीडियो को 132 करोड़ से अधिक बार देखा गया था। इन चैनलों में भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार का युद्ध चल रहा था। भारत को नीचा दिखाने एवं बदनाम करने के मकसद से बेसिरपैर की खबरों को सनसनीखेज ढंग से पेश किया जा रहा था।

इन खबरों में लद्दाख में चीन के सहयोग के लिए उत्तर कोरिया की सेना की तैनाती, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की हत्या किये जाने, उनकी पुत्री के इस्लाम कबूल करने, जनरल रावत की हत्या में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को बदनाम करने आदि सामग्री प्रसारित की जा रही थी। एक माह पहले दिसंबर 2021 में सरकार ने खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर 20 यू ट्यूब खातों को बंद कराया था।

सूचना प्रसारण सचिव ने कहा कि उन्हें इंटरनेट पर इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाली संस्थाओं का सहयोग मिला है और उन्होंने ना केवल भारत की सीमा बल्कि विश्वभर में इन खातों को ब्लॉक करने की कारर्वाई की है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे भी इंटरनेट पर इस प्रकार की देशविरोधी सामग्री के बारे में सरकार को सूचित करें ताकि उनके विरुद्ध भी अविलंब कारर्वाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती इकाइयों संबंधी दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 16 ??के तहत जारी पांच अलग-अलग आपात आदेशों के तहत पाकिस्तान स्थित इन सोशल मीडिया खातों और वेबसाइटों पर रोक लगाने का आदेश दिया है।  चंद्रा ने बताया कि भारतीय खुफिया एजेंसियां ??इन सोशल मीडिया अकाउंट्स और वेबसाइटों की बारीकी से निगरानी कर रही थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.