ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ हुई शनिवार की सुबह, येलो अलर्ट जारी; जानें मौसम का हाल

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में शनिवार की सुबह बारिश की ठंडी बूंदों ने की। मौसम विभाग ने इस बारे में शुक्रवार देर रात अपडेट जारी कर दिया था।  इसके पहले जारी पूर्वानुमान में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएंं चलने व बारिश की संभावना जताई गई थी। विभाग के अनुसार आज  अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। IMD की मानें तो बारिश खत्म होने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी और यह लुढ़ककर  सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग की ओर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी जारी की गई है जो पूरे उत्तर भारत पर अपना असर दिखाएगा। पहले ही IMD ने बता दिया था कि इस विक्षोभ के कारण आज और रविवार को दिल्ली में तेज बारिश की संभावना है और विभाग ने 22 जनवरी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। उनके अनुसार दो दिनों तक राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है।

बता दें कि जनवरी महीने में अमूमन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है। इस साल भी विभोक्ष के कारण बारिश का अनुमान है। बीते दिन भी थोड़ी बारिश पंजाब के पठानकोट , हरियाणा , दिल्ली आदि में हुई है। IMD का कहना है कि उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। दो दिनों तक राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.