ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रीनगर स्थित जामिया मस्जिद पूरी तरह से खुली, इसे केवल तीन मौकों पर ही इसे बंद किया गया

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के जामा मस्जिद के बंद होने के दावे वाले ट्वीट पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी को पुलिस ने जवाब दिया है। श्रीनगर पुलिस ने असदुद्दीन ओवैसी से कहा है कि जामिया मस्जिद पूरी तरह से खुली है और केवल तीन मौकों पर ही श्रीनगर जामिया मस्जिद को बंद किया गया था। उल्लेखनीय है कि असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से सवाल किया था कि जब सिनेमा हॉल खुले हैं तो फिर जामिया मस्जिद बंद क्यों रहती है।श्रीनगर पुलिस ने ओवैसी के ट्वीट के जवाब में बताया कि जामिया पूरी तरह से खुली है। कोविड के बाद केवल 3 मौकों पर इसे आतंकवादी हमले, कानून व्यवस्था की स्थिति और आतंकी इनपुट के कारण शुक्रवार दोपहर की प्रार्थना के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया था। ऐसा तब किया गया था, जब जामिया के अधिकारियों ने मस्जिद के भीतर की घटनाओं की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया गया था। सच से दूर रहना अज्ञानता का बहाना नहीं होता।दरअसल, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एलजी मनोज सिन्हा को टैग करते हुए ट्वीट किया और कहा आपने शोपियां और पुलवामा में सिनेमा हॉल खोले हैं, लेकिन श्रीनगर जामिया मस्जिद हर शुक्रवार को बंद क्यों रहती है। कम से कम दोपहर के मैटिनी शो के दौरान इसे बंद न करें। इस दौरान ओवैसी ने थियेटर की कुछ तस्वीरों को शेयर किया था, जिसमें मनोज सिन्हा दिख रहे थे। दरअसल, जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 18 सितंबर को साउथ कश्मीर के दो शहर शोपियां और पुलवामा में मल्टिप्लेक्स सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.