ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मैचिंग हैट पहनकर कूल डूड बने रणवीर सिंह

अभिनेता रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, कपड़ों के चयन को लेकर वह कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आ चुके हैं, लेकिन इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। स्टाइल के मामले में वह सिर्फ अपने मन की करते हैं। एक बार फिर रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसमें वह हैट पहनकर कूल डूड बने नजर आ रहे हैं।
रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। जिसमें रणवीर सिंह अपनी जैकेट से मैच करती हुई हैट पहने नजर आ रहे हैं। देखकर लग रहा है कि यह डैनिम हैट है, जिस पर व्हाइट कलर से डिजाइन बनी हुई है। इसके साथ रणवीर सिंह ने काला चश्मा पहना हुआ है। उनके चश्मे का डिजाइन भी निराला है। एक हाथ से चश्मा पकड़कर पोज देते हुए रणवीर सिंह ने यह सेल्फी क्लिक की है। इस तस्वीर के साथ रणवीर सिंह ने लिखा है, ‘वेडनसडे।’ रणवीर सिंह का यह लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक्टर का यह अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है।
रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे। वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी।’ में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के साथ ‘सर्कस’ में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.