ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोले- जो निजी स्वार्थ के लिए DCP से भिड़ सकता, सोचो वह ऑपरेशन लोटस का 25 करोड़ छोड़ देगा

जालंधर: सुखपाल खैहरापंजाब के जालंधर शहर की शास्त्री मार्केट में बुधवार रात हुए विवाद में अब भुलत्थ के कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा भी कूद गए हैं। उन्होंने DCP के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज करवाने वाले जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा पर तीखा कमेंट किया है।उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि जो अपने निजी स्वार्थ के लिए किसी की मामूली-सी संपत्ति की खातिर DCP के साथ विवाद खड़ा कर सकता है, सोचो वह ऑपरेशन लोट्स के तहत मिलने वाला भाजपा का 25 करोड़ का ऑफर कभी छोड़ेगा।उन्होंने शास्त्री मार्केट विवाद के बहाने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी लपेटे में लिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन लोटस को लेकर पंजाब में जो भी आरोपबाजी की जा रही है, वह सब आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की क्रिएशन है। विधायकों को पैसों के ऑफऱ का जो मुद्दा बनाया जा रहा है, इसकी सारी पठकथा अरविंद केजरीवाल ने लिखी है।उन्होंने आम आदमी पार्टी के मंत्री अमन अरोड़ा को भी निशाने पर लिया। विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि उन्हें पता चला है कि बुधवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री अमन अरोड़ा ने माना कि विधानसभा के नियमों में कहीं भी विश्वासमत का प्रावधान नहीं है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि कोई रोक भी नहीं है। उन्होंने मंत्री के वक्तव्य को बेतुका करार देते हुए तंज कसा कि उनका तर्क ऐसा है कि कल को कहेंगे कि वह विधानसभा में कबड्डी खेलना चाहते हैं, इस पर भी रोक नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.