ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

योगासन हैं सबसे आसान और फायदेमंद

योग जीवन के किसी भी मोड़ पर आपकी जीवनशैली में सुधार कर सकता है।यह बहुत फायदेमंद होता है जब बच्चे योग का अभ्यास करना शुरू कर देते हैं क्योंकि यह उनकी आजीवन फिटनेस की नींव रखता है।

अधोमुख शवासन  : योग हर आयु वाले लोग आसानी से करके लाभ पा सकते हैं।यह शरीर में रक्त के संचरण को ठीक रखने वाला अभ्यास है जो हर उम्र में फिटनेस के लिए अत्यंत आवश्यक है।यह योगासन आपके पूरे शरीर को ताकत देता है और उसकी स्ट्रेचिंग करने में मदद करता है।कमर दर्द से राहत दिलाने से लेकर सिरदर्द, थकान और अनिद्रा जैसी समस्याओं को दूर करने में भी लाभ हो सकते हैं।

प्राणायाम : सभी आयु के लोगों के लिए नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास करना आवश्यक माना जाता है, यह दिमाग को शांत करने का सबसे कारगर तरीका है।प्राणायाम, श्वास के माध्यम से ऑक्सीजन का बढ़ावा देकर कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को कम करता है।प्राणायाम आसनों से मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को भी लाभ होता है।फेफड़ों को मजबूत करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में भी प्राणयाम से लाभ मिलता है।

भुजंगासन : सभी आयु वाले लोगों में पीठ और रीढ़ से संबंधित समस्याएं बढ़ती हुई देखी जा रही है, इस तरह की दिकक्तों से बचे रहने के लिए भुजंगासन का अभ्यास करना आपको लाभ दे सकता है।यह अभ्यास छाती और फेफड़ों, कंधों और पेट को फैलाता है।तनाव और थकान को दूर करने में भी इससे मदद मिलता है।इस योग के शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत से संबंधित लाभ देखे गए हैं। इसे दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.