ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूट्यूबर बॉबी कटारिया को स्पाइसजेट की फ्लाइट में स्मोकिंग केस में दी अग्रिम जमानत

दिल्ली की एक अदालत ने विवादास्पद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बलविंदर कटारिया उर्फ ​​बॉबी कटारिया को स्पाइसजेट की फ्लाइट में धूम्रपान करते हुए एक वीडियो के सिलसिले में गुरुवार को अग्रिम जमानत दे दी।दिल्ली पुलिस ने इस माह की शुरुआत में ही ​​बॉबी कटारिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। बॉबी को जनवरी में स्पाइसजेट की फ्लाइट में कथित तौर पर सिगरेट पीते देखा गया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहे हैं।दिल्ली पुलिस ने उनकी तलाश में उनके ठिकाने पर छापा मारा था, लेकिन वह वहां नहीं मिले। इसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया।दरअसल, दिल्ली पुलिस को स्पाइसजेट के मैनेजर जसबीर सिंह से शिकायत मिली थी और सेफ्टी और सिक्योरिटी उपायों के उल्लंघन के लिए नागरिक उड्डयन अधिनियम 1982  के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह भी आरोप है कि बॉबी कटारिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए थे, जहां उन्हें 21 जनवरी को स्पाइस जेट की उड़ान संख्या SG-706 में लाइटर के साथ सिगरेट पीते हुए देखा गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.