ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मौसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार को भी रिमझिम बारिश हुई। जिसे देखकर लगा रहा है कि मानसून जाते-जाते दिल्ली-एनसीआर पर मेहरबान हैं। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार को यलो अलर्ट जारी किया है। मानसून की विदाई अब करीब आ गई है। इस कड़ी में जाते हुए बादल दिल्ली-एनसीआर की हवा को साफ कर रहे हैं। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने की वजह से हवा की सेहत संतोषजनक से लेकर औसत श्रेणी में बनी हुई है।वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। दोपहर तक मौसम ने करवट ली और कुछ जगहों पर तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 2.8 मिमी व गुरुग्राम में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा नोएडा, फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा में भी बारिश हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.