ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विवाद में 2 सगे भाईयों को बदमाशों ने मारा चाकू, पुलिस जांच में जुटी

देवास: नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के नयापुरा में चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें दो सगे भाईयों को चाकू मार दिया। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। बुधवार दोपहर बाद नयापुरा स्थित तुकोगंज मार्ग पर कन्हैयालाल पिता चिरोंजीलाल को चाकू मार दिया, जब उसका भाई दुर्गाप्रसाद बीच बचाव करने गया तो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे भी चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गए।बताया गया है कि दोनों भाई मिलकर एव्हरफे्रश की दुकान तुकोगंज मार्ग पर संचालित करते हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घायल कन्हैयालाल का अनाधिकृत तरीके से दुकान बेचने पर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। जिसके लिए उसे धमकी भी मिली थी। मामले को नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने जांच में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.