ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खौफनाक नजारा! एक सांप ने दूसरे सांप को निगला

कोरबा जिले के रजगामार में लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने एक सांप को दूसरे सांप का शिकार करते हुए देखा। रजगामार ओमपुर में रहने वाले ज्ञानचंद साहू बुधवार रात 10 बजे सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय उन्होंने एक चमकदार पट्टी देखी। जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा, तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि वो अहिराज सांप था, जो कोबरा को निगलने की कोशिश कर रहा था।

ज्ञानचंद साहू ने तुरंत मामले की जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम को दी। सर्प मित्र विक्की तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने बड़ी ही सावधानी से सांप को रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद कर दिया। हालांकि तब तक सांप ने कोबरा को निगल लिया था। बाद में अहिराज सांप को ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। इधर सांप के डिब्बे में बंद हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।

कोरबा जिले में लगातार सांप के घर में घुस जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्नेक रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी ने सांप घर में घुस जाने पर हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर सूचना देने की बात कही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.