ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बलरामपुर डिपो की बस बहराइच से जा रही थी प्रयागराज, भीगते हुए यात्रियों ने किया सफर

सुल्तानपुर: धार के साथ बस में आता पानी।रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्री अब बारिश के पानी से सुरक्षित नहीं हैं। गुरुवार को बहराइच से प्रयागराज जा रही बलरामपुर डिपो के UP 47 T 2721 नंबर की बस की छत से टपकते हुए पानी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वर्षा का पानी यात्रियों के ऊपर गिर रहा है। वे पानी से बचने का प्रयास कर रहे हैं।पयागीपुर में होने लगी बारिशसोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर परिवहन निगम के दावों की पोल खुल गई है। दरअस्ल बलरामपुर डिपो की ये बस बहराइच से प्रयागराज जाते समय जब दोपहर में सुल्तानपुर के पयागीपुर पहुंची तो उसी समय बारिश होने लगी। बस की छत कई स्थानो पर टूटी थी, उसमें जगह-जगह छेद था। इससे बारिश का पानी बस के अंदर आ रहा था। वहीं बस में यात्रियों की संख्या अधिक थी जिससे यात्री खड़े थे और पानी से भीग रहे थे। जानकारों के अनुसार वायरल हुई बस बहराइच से सुल्तानपुर होकर प्रयागराज प्रतिदिन चलती है। इस मामले में जब ARM सुल्तानपुर नागेंद्र पांडे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बस बलरामपुर डिपो की है तो वहां के अधिकारी जाने की बस को दुरुस्त क्यों नहीं कराया गया।भीगते रहे यात्री।पहले भी वायरल हो चुकी हैं ऐसी फोटोवैसे यूपी की बसों का ये कोई नया वीडियो सामने नहीं आया है। पिछले वर्ष भी निगम के बस में छाता लेकर यात्रा कर रहे एक यात्री की फोटो वायरल हुई थी। मामला प्रकाश में आने प शासन के निर्देश पर अधिकारियों ने संबंधित दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली थी। साथ ही निगम ने यह दावा किया गया था कि सभी बसों की मरम्मत कराई जा रही है, लेकिन ढाक के वही तीन पात रही।नल की तरह चू रही थी बस।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.