ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल में निर्माणाधीन इमारत की सातवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

भोपाल। कोलार की मधुवन सिटी में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। वह हादसे के समय बांस-बल्ली को मिलाकर ढांचा बांध रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है।

कोलार थाने के एएसआइ प्रीतम सिंह के मुताबिक अशोक पटेल (60) ग्राम हिनौतिया आलम कोलार रोड में रहते थे और मजदूरी करते थे। अशोक का काम इन दिनों मधुवन सिटी कोलार रोड पर काम चल रहा था। गुरुवार को कुछ मजदूर बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर बिना किसी सुरक्षा के काम कर रहे थे। इसी दौरान अशोक 70 फीट की ऊंचाई बांस-बल्ली का भाड़ा बांधते समय नीचे जमीन पर जा गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोट आई थी। उनके साथी और अन्य लोगों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच करने के बाद अशोक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की चार बेटियां और एक बेटा है। मृतक की पत्नी भी मजदूरी करती है

पुलिस को मिली तीन खामियां

मामले के जांच अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि मजदूर की मौत की सूचना मिलने के बाद मधुवन सिटी का मौका मुआयना किया है। घटनास्थल पर आसपास से साक्ष्य जुटाए गए। जहां निर्माण के दौरान कई खामियां नजर आई हैं। इसमें तीन मुख्य हैं कि वह सातवीं मंजिल पर काम कर रहा था। ऐसे में उसे ठेकेदार द्वारा हेलमेट उपलब्ध क्यों नहीं कराया गया। इससे उसके सिर में चोट लगी है। दूसरा कारण एक बेल्ट उसे क्यों नहीं बांधा गया था। अगर वह बंधा होता तो वह गिरने बच सकता था। यह प्रक्रिया सर्कस में अपनाई जाती है। तीसरी कमी जो नजर आई, वो यह कि वहां नेट लगाकर काम नहीं किया जा रहा था। उसका इंतजाम ठेकेदार को कराना चाहिए थे। इन खामियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए कुछ लोगों के बयान दर्ज किए जाने हैं। उसके बाद मामले में एफआइआर दर्ज की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.