निगम की पुलिस को शिकायत, रिहायशी क्षेत्र में कमर्शियल बिल्डिंग बनाने पर की थी कार्रवाई
कपूरथला: कपूरथला में बनाई गई बिल्डिंग।पंजाब के कपूरथला में रिहायशी क्षेत्र मॉडल टाउन में 6 माह पहले निगम द्वारा सील की गई कांग्रेसी नेता की अवैध कमर्शियल इमारत (न. 18 C) की सील टूटने के बाद मामला गर्मा गया है। यह सील मार्च 2022 में हाईकोर्ट में दाखिल एक PIL के बाद जारी आदेश के बाद की गई थी।मामले में निगम अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत भी दी है। निगम के ATP रविंदर कुमार ने बताया कि इस अवैध कमर्शियल इमारत के मालिक विशाल चौहान पर आपराधिक मामला दर्ज करवाने बारे पुलिस को लिखा गया है।जानकारी अनुसार, कपूरथला के मॉडल टाउन क्षेत्र में अवैध बन रही कमर्शियल इमारतों के खिलाफ ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब की तरफ से हाईकोर्ट में PIL दाखिल की थी। जिसके बाद इमारत के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश अदालत ने दिए।मार्च 2022 में ही निगम कमिश्नर के निर्देशों पर विभाग की टीम ने अवैध बनी कमर्शियल इमारत को सील कर दिया था। यह इमारत पूर्व कैबिनेट मंत्री और कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह के खास होने का दावा करने वाले कांग्रेसी नेता विशाल की है।ATP रविंदर कुमार के अनुसार, इमारत की सील को तोड़ अंदर ही अंदर काम भी शुरू हो गया। यह मामला निगम अधिकारियों के ध्यान में आने पर इमारत के मालिक विशाल पर आपराधिक केस करवाने के लिए पुलिस को शिकायत दे दी गई है।वहीं दूसरी तरफ इमारत के मालिक विशाल चौहान ने बताया कि शायद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सील तोड़ी गई है। इस संबंध में उन्होंने लिखित रूप से निगम कमिश्नर को आग्रह किया है कि इमारत को दोबारा सील कर दिया जाए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.