ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिटी लॉ कॉलेज में पार्किंग की समस्या से जूझ रहे छात्र

ज़ैदपुर, बाराबंकी । लखनऊ अयोध्या हाईवे पर स्थित सिटी लॉ कॉलेज में आयोजित परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबंधन के द्वारा वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था न कराए जाने के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर खड़े बेतरतीब वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रही। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सफदरगंज पुलिस जाम में फंसे वाहनों को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ अयोध्या हाईवे पर लक्षबर बजहा के निकट स्थित सिटी लॉ कॉलेज में आयोजित लॉ की परीक्षा देने आए छात्रों ने वाहन अयोध्या लखनऊ हाईवे के किनारे ही खड़े कर दिए। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई । और दुर्घटना होने की भी आशंका बनी रही ।परीक्षा के दौरान सिटी कालेज के पास ही संचालित एक होटल खुला रहा। जिस पर काफी भीड़ भी लगी रही। जबकि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्र से 200 मीटर के दायरे तक कोई भीड़ नहीं होनी चाहिए थी। बावजूद उसके भी विद्यालय परिसर से कुछ ही दूरी पर परीक्षा के दौरान होटल खुला रहा। सूत्रों की मानें तो यह होटल विद्यालय के ही कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से चल रहा था।सिटी लॉ कॉलेज के पास संचालित होटल अक्सर विवादों में बना रहता है। होटल में मारपीट गाली गलौज होना तो आम बात है । इस होटल परिसर से अब तक की 6 बाइक चोरी हो चुकी है। होटल के आसपास बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय है । अयोध्या लखनऊ हाईवे पर सिटी कालेज के सटे संचालित हो रहे होटल के पास अक्सर बेतरतीब वाहन खड़े देखे जा सकते हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन जिम्मेदार मौन धारण किए हुए हैं।एनएचएआई के कोरिडोर मैनेजर गुंजन सिंह ने बताया कि हाईवे पर अतिक्रमण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर कालेज प्रबन्धन को नोटिस जारी की गई है। अगर फिर भी अतिक्रमण व जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.